हापुड़, जून 7 -- गांव हिंडालपुर में रविवार को विकास कार्यों को जनता के लिए समर्पित किया गया। धौलाना विधायक ने पंचायत भवन के साथ दो सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत चेतन के घर से कांती के घर तक 138 मीटर लंबी सीसी रोड और नाली का निर्माण 7.47 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इसके अलावा मनोज के घर से विपिन के घर तक 68 मीटर लंबी सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य 5.63 लाख रुपये की लागत से पूरा हुआ। दोनों परियोजनाओं पर कुल 13.10 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। इसके साथ ग्राम पंचायत सचिवालय भवन भी ग्रामीणों को समर्पित किया गया।विधायक ने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। पंचायत भवन बनने से लोगों क...