संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में जिल के सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की स्थिति, प्रगति एवं किसानों की सुविधाओं की समीक्षा विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। एडीएम ने कहा कि हर गांव के पंचायत भवन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नजदीक के क्रय केन्द्रों के बारे में सूचना वॉलपेंटिंग कराएं। जिससे किसानों को उपज की बिक्री के लिए संपर्क करने में आसानी हो।बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत जिले में 63 क्रय केन्द्र जिलाधिकारी ने अनुमोदित किए हैं। जिसमें खाद्य विभाग के 23, पीसीएफ के 33, पीसीयू के 05, भाखानि व मण्डी समिति के एक एक क्रय केंद्र हैं। क्रय एजेन्सी पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू द्वारा स्वयं के क्रय केन्द्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.