मधेपुरा, अप्रैल 4 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। दीनापट्टी पंचायत भवन को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। गुरुवार की रात चोरों ने पंचायत भवन का ताला व कुंडी तोड़कर सामान और कागजात चुरा ले गया। चोरी की घटना को लेकर पंचायत की मुखिया रूपा देवी ने शुक्रवार को थाना में आवेदन दिया। आवेदन में मुखिया ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला व कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कई सामान चुरा ले गया। चोरों ने भवन से बिजली मोटर,15 पीस प्लास्टिक कुर्सियां, एक लोहे की कुर्सी, छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा और कुछ महत्वपूर्ण सरकारी कागजात भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों से मिली। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.