बाराबंकी, अप्रैल 9 -- जैदपुर। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोजा के पंचायत भवन में पंचायत सचिव के न मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बोजा गांव में स्थित पंचायत भवन में रोस्टर के अनुसार पंचायत सचिव नहीं मिलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सहायक व ग्राम प्रधान भी पंचायत भवन नही बैठते है जिस कारण प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, शौचालय सहित कई समस्याओं के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है। जिस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...