पंचायत भवन में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का सजीव प्रसारण
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से शुभारंभ किया। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पंचायत भवन, मुरादाबाद में भी किया गया। इस दौरान एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, जिलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें विभिन्न सुविधाओं से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.