मधुबनी, जनवरी 29 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसबपाही पश्चिमी पंचायत में मुखिया रेणु चौधरी के साथ हुई मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि 26 जनवरी को पंचायत सरकार भवन में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान दबंगों ने महिला मुखिया के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और मारपीट की गयी। उनके साथ अभद्रता भी किया गया। घटना में मुखिया के पति विनोद कुमार चौधरी को भी जान से मारने की कोशिश की गई। महिला मुखिया ने आरोप लगाया है कि पंकज कुमार चौधरी और महादेव महतो उर्फ महादेव चार अपने साथियों के साथ पंचायत भवन पहुंचे। पहले गाली-गलौज शुरू की गई, फिर देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि दबंगों ने पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमेट्रिक मशीन और महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों को तोड़ डाला। जब महिला मुखिया ने इसका विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.