हमारे संवाददाता, मार्च 30 -- बिहार में छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव स्थित पंचायत भवन में महिला कार्यपालक सहायक का शव रविवार की सुबह पंखे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, प्रियंका अपने मायके गड़खा में रहती थीं। प्रियंका कुमारी रोजाना की तरह पंचायत भवन गई और अपने दफ्तर के कामकाज में व्यस्त थीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। पहले उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार के सदस्य पंचायत भवन पहुंचे, लेकिन भवन बाहर से बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके। रातभर परिजन उनकी तलाश करते रहे, मगर उनका कोई पता नहीं चला। अगले दिन रविवार की सुबह जब प्रियंका के पिता एक बार फिर पंचायत भवन पहुंचे और किसी तरह अंदर जाकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.