फतेहपुर, जनवरी 10 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के सिलमी गांव निवासी दलित प्रधान उमेश चंद्र गौतम गुरुवार पंचायत भवन में बैठे थे तभी गांव के निखिल त्रिपाठी और अंकित त्रिपाठी आए पैसे के लेनदेन को लेकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लात घूसों से जमकर पीटा मामले में पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार केस दर्ज कर लिया है। सिलमी निवासी उमेश चंद्र गौतम ग्राम प्रधान हैं। बताया कि गुरुवार को पंचायत भवन परिसर में बैठा था तभी गांव के अभय उर्फ निखिल त्रिपाठी तथा अंकित त्रिपाठी पूर्व में दिए गए पैसे को लेकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने जमकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। खागा सीओ दुर्गेश दीप ने पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.