गिरडीह, जुलाई 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल के यूके इंक्लाइन ए की फाइनल माइन क्लोजर प्लान (एफएमसीपी) के अंतर्गत शुक्रवार को गिरिडीह जिले के पतरोडीह पंचायत भवन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर काआयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन गिरिडीह क्षेत्र के महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गैवाल ने किया।

चिकित्सा शिविर में शामिल लोग इस अवसर पर पतरोडीह पंचायत की मुखिया इंदु कुमारी तथा उनके पति शंकर कुमार दास सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों एवं बच्चों सहित कुल 99 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई। चिकित्सा शिविर का संचालन गिरिडीह एरिया के सीएमओ डॉ. परिमल सिन्हा, वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारीडॉ गौरव ...