चतरा, मई 18 -- लावालौंग प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में रविवार को जनजातीय गरिमा उत्सव-जन भागीदारी, सबसे दूर सबसे पहले कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। शिविर में आधार कार्ड सुधार,जाति प्रमाण पत्र,आवासीय प्रमाण पत्र,राशन कार्ड,आयुष्मान भारत योजना,टीबी मुक्त भारत योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,पीएम किसान सम्मान निधि एवं मनरेगा जॉब कार्ड सहित कई योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें 36 मामलों का निष्पादन किया गया।मनरेगा यह भी पढ़ें- किशनगंज: जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत 'जनभागीदारी अभियान का ...