उन्नाव, फरवरी 5 -- सफीपुर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर द्वितीय के पंचायत भवन में किसान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती व जीरो बजट खेती के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को जानकारी देते हुए प्रशिक्षक श्रवण कुशवाहा ने बताया कि जीरो बजट खेती से शून्य लागत में कृषि उत्पादन शुरू हो सकता है। उन्होंने बीजामृत, घनजीवामृत, जीवामृत व दसपर्णी घोल तैयार करने की विधि को समझाया। उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश ने प्राकृतिक खेती एवं फसल प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ बताए। इस मौके पर एलडीएम गौतम ने किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी। तकनीकी प्रबंधक शिवकुमार पाण्डेय ने भी किसानों को जागरुक किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.