आगरा, अप्रैल 2 -- एत्मादपुर तहसील क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ग्राम प्रधान की शिकायतकर्ता से तड़का-भड़की हो रही है। प्रधान पर पंचायत भवन में शराब पीने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले के जांच की मांग की है।वायरल वीडियो के अनुसार एक ग्रामीण अपनी समस्या लेकर पंचायत भवन पहुंचा था। फरियादी का आरोप है कि वहां पंचायत भवन में शराब पी जा रही थी। प्रधान भी वहां मौजूद थे। फरियादी ने प्रधान पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.