रांची, अप्रैल 13 -- रातू, प्रतिनिधि। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को रातू पूर्वी पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की शुरुआत पंचायत सचिवालय भवन से होती है। अब पंचायत के लोगों को मुखिया या अन्य प्रतिनिधियों को ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सभी प्रतिनिधि पंचायत भवन में उपलब्ध रहेंगे। सड़क निर्माण को बताया विकास का आधार:संजय सेठ ने कहा कि क्षेत्र की सभी खराब सड़कों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क ही विकास का प्रमुख पैमाना है, जिससे आवागमन और दैनिक कार्यों में काफी सुविधा होती है। काठीटांड़ क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बनाने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।लंबे समय बाद पूरी हुई ग्रामीणों की मांग:इस मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल न...