जौनपुर, जनवरी 31 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के भगेरी गांव के पंचायत भवन परिसर में रखे एक ड्रम में मासूम युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ओम यादव पुत्र बृजेश यादव के रूप में हुई। ओम यादव शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे अपने खिलौनों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक परिजनों की नजर से ओझल हो गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में खोजबीन के बावजूद जब ओम का कहीं पता नहीं चला तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में निराशा छा गई। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल तलाश अभियान शुरू कराया गया। परिजनों द्वारा बताए गए स्थानों के साथ-साथ पुलिस ने पंचायत भवन में भी खोजबीन की। इसी दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.