कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अरनहवा में पंचायत भवन के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण में सेम ईंट और सफेद बालू का प्रयोग करने से भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। यदि इसी प्रकार निर्माण हुआ तो भवन की मजबूती और टिकाऊपन पर असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर अनदेखी पाये जाने पर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदारके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ विशुनपुरा अखंड प्रताप ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करायी जायेगी और कमी मिलने पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.