धनबाद, फरवरी 18 -- जिला परिषद की ओर से पंचायत भवन निर्माण के लिए अल्पकालीन ई-निविदा जारी की गई है। यह निविदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रकाशित की गई है। संबंधित योजना के अंतर्गत एग्यारकुंड प्रखंड के शिवलीबाड़ी (पूर्व) में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार निर्माण कार्य की राशि 99 लाख 89 हजार रुपए निर्धारित की गई है। निविदा में भाग लेने के लिए बिल ऑफ क्वानटिटी का मूल्य 10 हजार रुपए तय किया गया है जबकि अभ्यर्पण राशि का दो प्रतिशत निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य को 12 माह की समयावधि में पूरा किया जाना है। निविदा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी। वेबसाइट पर निविदा प्रकाशन की तिथि 19 फरवरी निर्धारित की गई है। निविदा प्राप्ति की अंतिम तिथि 26 फरवरी तक है जबकि तकनीकी निविदा 28 फरवरी को अपराह्न 3 बजे ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.