गोरखपुर, मार्च 30 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनी बुजुर्ग स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान उठा ले गए। प्रधान शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, 25 मार्च की रात चोरों ने सचिव कक्ष से कंप्यूटर सेट, इनवर्टर व बैट्री चोरी कर ली। इससे पहले भी गांव में पानी की टंकी की मशीन, बैट्री व सार्वजनिक शौचालय का नल चोरी हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...