पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी, कई सामान ले उड़े चोर
हजारीबाग, मई 23 -- चुरचू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बहेरा पंचायत भवन में शुक्रवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर पंचायत भवन से बैटरी, चार नए पंखे, तार, पेपर बंडल, नया रजिस्टर समेत कई सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बहेरा पंचायत की मुखिया देवकी महतो ने बताया कि देर रात आसपास से गुजर रहे लोगों ने पंचायत भवन का दरवाजा खुला देखा और इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना मिलने पर जब वे पंचायत भवन पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार सहित मुखिया कक्ष, पंचायत सेवक कक्ष और रोजगार सेवक कक्ष के ताले टूटे पड़े थे। वहीं कमरे के अंदर फाइल, कागजात और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया। मुखिया ने मामले को लेकर चरही थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.