बलरामपुर, दिसम्बर 19 -- तुलसीपुर, संवाददाता। गैसड़ी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों की 80 फीसद समस्याएं निस्तारण को लेकर पंचायतों में संचालित किए जा रहे अधिकांश मिनी सचिवालय सिर्फ कागजों में ही संचालित हो रहे हैं। धरातल पर इन पंचायतों में ताला लटक रहे हैं। कंप्यूटर व दूसरे उपकरण प्रधानों के घर काम कर रहे हैं तो पंचायत सहायक भी घर बैठकर मानदेय हासिल कर रहे हैं। ऐसे में परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ग्रामीणों को दौड़ लगाते-लगाते थक जाना पड़ रहा है,लेकिन जरूरी नहीं कि सचिव मिल जाएं और तत्काल रिपोर्ट लगा दें। यह हाल तब है जब पंचायत भवनों में हर माह बैठक कर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक के निर्देश दिए गए हैं। विकासखंड गैसड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकौरा काशीराम में लाखों रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय लंबे समय से बंद पड़ा है। मु...