पंचायत भवनों में ग्राम सभा की तैयारी शुरू
चाईबासा, अगस्त 7 -- चाईबासा, संवाददाता। अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), मझगांव विधानसभा क्षेत्र क्रिस्टो कुमार ने बताया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का 5 अगस्त को किए गए प्रकाशन के बाद अब 15 अगस्त 2026 को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसमें संबंधित पंचायत के मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला के सदस्य सहभागिता करेंगे तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। अपर उपायुक्त सह एआरओ ने बताया कि विशेष अभियान के तहत 08 एवं 09 अगस्त तथा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्ति के साथ-साथ प्रपत्र-6, 7 व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.