मथुरा, जून 26 -- जिला पंचायतराज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने पंचायत सहायकों की आनलाइन उपस्थिति की गूगल मीट से समीक्षा की तो पता चला कि 495 ग्राम पंचायतों में केवल 180 पंचायत सहायकों द्वारा आनलाइन एप के माध्यम से उपस्थित दर्ज कराई, जबकि 283 ने दर्ज नहीं कराई। डीपीआरओ ने आनलाइन उपस्थिति दर्ज न कराने पर पंचायत सहायकों के हर कार्य दिवस के आधार पर 200 रुपये मानदेय से काटने के आदेश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने विकास खंड छाता के पंचायत सहायकों की गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की थी, जिसमें केवल 12 पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। इस कारण समीक्षा नहीं की जा सकी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पंचायतीराज निदेशक ने उपस्थिति दर्ज न करने वाले पंचायत सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीपीआरओ ने आदेश दिए हैं कि यदि पंचायत सहायक द्व...