रांची, फरवरी 11 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मंगलवार को मिलन समारोह सह पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य, उपमुखिया संघ और रातू के सदस्यों के साथ प्रखंड प्रमुख संगीता तिर्की विशेष रूप से शामिल हुईं। प्रखंड प्रमुख संगीता तिर्की ने कहा कि किसी भी काम को सफल बनाने के लिए संगठन की जरूरत होती है। यदि संगठन मजबूत हो तो हम सभी मिलकर किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें। उन्होंने विश्वास जताया कि एकजुटता के बल पर हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख को गुलदस्ता भेंट किया और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रतिन...