समस्तीपुर, अप्रैल 12 -- विभूतिपुर। प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में रविवार को सभी पंचायत प्रतिनिधियों को जनगणना को लेकर जागरूक किया गया। जागरूकता के दौरान ऑन लाइन स्व गणना से संबंधित विडीओ क्लिप दिखाया गया और स्व गणना के लिए सभी को प्रेरित किया गया। बीडीओ सुनील कुमार ने सभी प्रतिनिधियों से अपने-अपने पंचायत में इसका व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार कर लोगों को स्व गणना के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। स्व गणना 17 अप्रैल से शुरू होकर एक मई तक चलेगा। आईटी विपिन कुमार ने मोबाईल से किस प्रकार स्व गणना की जायेगी इसके बारे में बताया। जागरूकता कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के मुखियागण, पंचायत समिति, सरपंच, पंच और वार्ड सदस्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...