पंचायत प्रतिनिधियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया
रिषिकेष, मई 23 -- ग्रामीण विकास संस्थान हिमालयन हॉस्पिटल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को पंचायत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें सीपीआर देने का प्रशिक्षण भी दिया गया। डोईवाला ब्लॉक सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और आमजन को सीपीआर जैसी जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलना बेहद जरूरी है। समय पर दी गई प्राथमिक सहायता से कई जानें बचाई जा सकती हैं। ग्रामीण विकास संस्थान हिमालय हॉस्पिटल के कोऑर्डिनेटर सुनील कंडारी ने आपातकालीन स्थिति, सड़क दुर्घटना अथवा अचानक हार्ट अटैक जैसी परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक सहायता देने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने सीपीआर (कार्डियो पल्मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.