देवरिया, फरवरी 17 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में सोमवार को प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजन में महिला प्रशिक्षु द्वारा उपस्थित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया गया कि आप लोग साइबर क्राइम से बचें। बिना वजह किसी को किसी प्रकार का ओटीपी न बताए। एडीओ पंचायत अनिल चौबे ने प्रधानों से कहा कि किसी को कोई समस्या हो तो बताइए। इस पर प्रधान संघ के अध्यक्ष आसनारायन सिंह ने कहा कि दबाव देकर आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया लेकिन अभी तक कई गांव में इसका भुगतान नहीं हुआ। प्रधान पति दोगारी मिश्र अभय मिश्र ने बताया कि समस्याएं तो बहुत है, बार बार सचिव बदल रहे हैं। जिससे ग्राम पंचायतों की विकास की गति धीमी पड़ रही है। एसआईआर का समय चल रहा है और पिछले लगभग 15 दिनों से हमारे यहां कोई सचिव...