नैनीताल, दिसम्बर 7 -- नैनीताल। न्याय पंचायत खुर्पाताल में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत सदस्यों का पांच दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. आकाश त्यागी ने त्रिस्तरीय पंचायतों में सरकारी अधिकारी की भूमिका एवं ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्य के दायित्व के बारे में जानकारी दी। सहायक प्रशिक्षक अंकुश त्यागी और रजत त्यागी ने पंचायत की ऑनलाइन प्रक्रिया ई स्वराज पोर्टल, पीएफएमएस आदि के बारे में बताया। यहां जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आनंद पांडेय, ग्राम प्रधान हंसा नेगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.