मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि और कर्मियों को क्षमतावर्द्धन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव के कारण तत्काल इसे टाल दिया गया था। अब पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने अविलंब प्रशिक्षण सत्र शुरू करने को कहा है। बताया गया कि यह कार्य राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में जिलों को राशि का आवंटन किया जा चुका है। इस राशि को प्रशिक्षण सत्र पर खर्च करने को कहा गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनप्रतिनिधि और कर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, क्योंकि पंचायत स्तर पर भी अब डिजिटल कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-ग्राम कचहरी की शुरुआत हो चुकी है। अधिकांश कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण जिला और प्रखंड स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.