अररिया, मार्च 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाल स्थिति, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं में कमी तथा पोषण आहार वितरण में आ रही समस्याओं पर विशेष रूप से गंभीर मंथन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कई केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं की कमी, भवन जर्जर होने और नियमित देखरेख नहीं होने की बात उठाई। प्रखंड प्रमुख ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाने तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया...