दुमका, मई 8 -- दुमका। पुराना समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को जिला दुमका के पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

समस्याएँ और मांगें संचालकों ने बताया कि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान में कई समस्याओं के कारण उनका कार्य प्रभावित हो रहा है और आर्थिक कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। ज्ञापन में संचालकों ने कहा कि पंचायती राज समझौते के अनुसार उन्हें मासिक सात हजार पांच सौ पचास रुपये मानदेय मिलना चाहिए, जबकि अभी केवल दो हजार चार सौ पचहत्तर रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

आर्थिक कठिनाइयाँ पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों में कहा कि न्यूनतम सात हजार पांच सौ पचास रुपये किय...