बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। कप्तानगंज की पंचायत पोखरा स्थित माता मंदिर के पीछे गेहूं के कटे हुए डंठलों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरबी मौके पर पहुंची।आग बुझाने में स्थानीय ग्रामीण शैलेश कुमार प्रजापति, अजय प्रजापति, सूरज शंकर चौहान, सीताराम प्रजापति और संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भी पुलिस का सहयोग किया। वहीं दूसरी ओर गौर थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरा कपूरी के सिवान में लगी आग से तीन किसानों का गेहूं जलकर राख हो गया। पिपरा कपूरी के किसान रामजनक का दो बीघा, जनकराम का दो बीघा और रामकुमार का डेढ़ बीघा गेहूं जल गया। गांववालों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.