पंचायत परिसीमन के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
दरभंगा, मई 20 -- बहेड़ी। पंचायत परिसीमन की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नीतीश कुमार यादव ने की। प्रदेश प्रमुख संघ, मुखिया संघ, सरपंच संघ एवं वार्ड सदस्य संघ के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और हस्ताक्षर अभियान चलाकर बिहार सरकार से जल्द पंचायत परिसीमन कराने की मांग उठाई। अध्यक्षीय संबोधन में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नीतीश कुमार यादव ने कहा कि वर्ष 1991 में पंचायतों का परिसीमन हुआ था और उसी आधार पर 1994 में चुनाव कराया गया था। इसके बाद 36 वर्षों से पंचायतों का परिसीमन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आबादी बढ़ने और कई पंचायतों के नगर पंचायत में शामिल होने के बाद वर्तमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.