औरंगाबाद, जनवरी 8 -- बिहार प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय के गुरुवार को औरंगाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचे। अंबा पहुंचने पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने उनका स्वागत किया। सभी मुखिया ने एकमत से कहा कि पंचायतों का परिसीमन वर्ष 2001 में हुआ था जबकि इसके बाद जनसंख्या और भौगोलिक विस्तार में भारी वृद्धि हो चुकी है जिससे पंचायतों के संचालन में लगातार कठिनाइयां आ रही हैं। वर्तमान में कई पंचायतों की जनसंख्या 15 से 20 हजार तक पहुंच गई है जबकि पंचायत का गठन पांच हजार की आबादी पर होता है। पुराने परिसीमन के कारण कई पंचायतों का भौगोलिक दायरा सात से दस किलोमीटर तक फैला हुआ है जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। नगर निकायों के उन्नयन के कारण कई पंचायतों का विखंडन भी हो चुका है। मुखिया संघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.