पंचायत निर्वाचन 2026 के प्रपत्र-1 के प्रकाशन की तिथि बदली
गोपालगंज, अप्रैल 28 -- कुचायकोट। पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों को दर्शाने वाले प्रपत्र-1 के प्रकाशन की तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह प्रारूप 4 मई को प्रकाशित किया जाएगा। पूर्व में इसके प्रकाशन की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित थी। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलों को पत्र जारी कर संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी है। जारी निर्देश के अनुसार, प्रपत्र-1 में शामिल आंकड़ों पर आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 4 मई से 18 मई तक तय की गई है। इस दौरान आम नागरिक, जनप्रतिनिधि अथवा अन्य संबंधित पक्ष राजस्व ग्रामवार जनसंख्या के आंकड़ों में त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। यह भी पढ़ें- निर्वाचन आयोग ने माना सारण मॉडल, समयबद्ध कार्य से बनी मिसाल आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.