पंचायत निर्वाचन नामावली से परिवार के लोगों का नाम गायब
मऊ, जून 30 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड रतनपुरा के जमालपुर बुलंद गांव निवासी श्रीराम यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर हाल ही में प्रकाशित गांव की पंचायत निर्वाचन नामावली अनंतिम सूची में अपने पूरे परिवार के लोगों के नाम गायब होने का आरोप लगाया है। उन्होंने निर्वाचन नामावली में परिवार के सभी छूटे नामों को जोड़वाने की मांग किया है। पीड़ित श्रीराम यादव ने बताया कि विगत वर्षों में ग्रामसभा जमालपुर बुलंद की ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावली के वार्ड संख्या सात के मकान संख्या 114 में क्रम संख्या 1132 से लेकर 1155 तक उसके परिवार के सदस्यों का नाम मौजूद था। किंतु विगत दिनों वर्ष 2026 की प्रकाशित पंचायत निर्वाचन नामावली की अनंतिम सूची से उसके परिवार के लोगों के नाम गायब हैं। यह भी पढ़ें- जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.