आजमगढ़, जून 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को प्रभारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत संजीव ओझा ने किया। अंतिम प्रकाशित सूची मतदाताओं के अवलोकन के लिए संबंधित तहसीलों, विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में उपलब्ध करा दी गई है। पंचस्थानीय सहायक निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि जिले के 22 विकास खंडों की 1810 ग्राम पंचायतों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया था। इसके बाद बीएलओ के माध्यम से जिलेभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया गया। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम नामावली तैयार की गई। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन उन्होंने बताया क...