संतकबीरनगर, मार्च 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण कार्य की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना के क्रम में वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण कार्य चल रहा है।उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों सहित पुनरीक्षण कार्य से संबंधित अधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पाण्डुलिपियों को जमा करने, कम्प्यूटरीकरण व उन्हे...