शिमला, अप्रैल 17 -- हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश के 71 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को गति देने में मदद मिलेगी। जारी सूची के अनुसार चंबा जिले में चुराह से भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भरमौर से संजू राम, पांगी से सुभाष चौहान, चंबा से ओम प्रकाश, डलहौजी से अमित शर्मा और भटियात से विजय कंवर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। कांगड़ा जिले में नूरपुर से संदेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.