पंचायत ज्ञान केंद्र के बेहतर संचालन और साफ-सफाई का दिया निर्देश
कोडरमा, जून 6 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने डोमचांच प्रखंड के पंचायत सचिवालय ढाब का शनिवार को औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और पंचायत ज्ञान केंद्र के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीएससी से संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया और सभी कार्यों का अद्यतन एवं व्यवस्थित रजिस्टर संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पंचायत ज्ञान केंद्र के संचालन पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को केंद्र का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि पंचायत के युवाओं को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- सतगावां में विकास योजनाएं और स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारें: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.