रांची, जून 6 -- खूंटी, प्रतिनिधि। जिला के त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 14 जून को बिरसा कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के जोनल जज का आगमन प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से पंचायत जनप्रतिनिधियों और आम लाभुकों को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही लाभुकों के बीच विविध परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.