बोकारो, फरवरी 27 -- झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने पंचायत जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक मानदेय प्रदान किए जाने का महत्वपूर्ण मुद्दा सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद प्रतिनिधि गांव की सरकार की आधारशिला हैं। ये जनप्रतिनिधि सीमित संसाधनों में भी ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं और आम जनता की समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को नियमित एवं सम्मानजनक मानदेय दिया जाना चाहिए। ताकि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विकास कार्यों को गति दे सकें। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायत व्यवस्था ही सशक्त झारखंड का मार्ग प्रशस्त करेगी। सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री राधाकृष्णन किशोर ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस विषय पर गंभीर ...