पंचायत चुनाव 2026 के आरक्षण निर्धारण का अंतिम प्रकाशन संपन्न
मधुबनी, जून 15 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। पंचायत प्रतिनिधियों के लिए गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण निर्धारण संबंधी प्रपत्र- एक 2026 का अंतिम प्रकाशन सोमवार को सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों की धड़कनें तेज हो गई है। बीडीओ बतौर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) संजय कुमार दास के द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी के पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए आरक्षण निर्धारण से संबंधित प्रपत्र का अंतिम प्रकाशन विधिवत किया गया।
आरक्षण की स्थिति आरक्षण की अंतिम स्थिति सामने आने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.