कटिहार, अप्रैल 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद कटिहार समेत सभी जिलों में प्रपत्र-1 के पुनर्प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कदम पंचायत प्रतिनिधियों के आरक्षण निर्धारण को अधिक पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। आयोग के निर्देशानुसार, प्रपत्र-1 का पुनर्प्रकाशन वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा। हालांकि जिन पंचायत क्षेत्रों में वर्ष 2015 के बाद कोई भौगोलिक या जनसंख्या संबंधी बदलाव नहीं हुआ है, वहां पूर्व प्रकाशित आंकड़ों को ही यथावत रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- हाईटेक होगा पंचायत चुनाव 2026, डिजिटल सिस्टम से बदलेगी पूरी तस्वीर वहीं, जिन क्षेत्रों में नगर निकाय गठन या अन्य कारणों से परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.