लखनऊ, फरवरी 26 -- यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी ने बड़ा फैसला किया है। हरदोई, फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत के बाद अब सीएम योगी ने आगरा के एक गांव का नाम बदला जाएगा। यूपी सरकार ने सोशल मीडिया एक्स के सीएमओ ऑफिस हैंडल पर जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि आगरा जिले के गांव नगला बहरावती का नाम बदलने का फैसला किया गया है। किरावली तहसील में आने वाले इस गांव को अब नगला बहरावती की जगह पृथ्वीपुरा के नाम से जाना जाएगा। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।इसी साल दो ग्राम पंचायतों का भी बदला गया था नाम बीती 31 जनवरी को सीएम योगी ने हरदोई और फिरोजाबाद जिले की दो ग्राम पंचायतों का नाम बदलने का फैसला लिया था। सीएम योगी ने बताया था कि हरदोई और फिरोजाबाद जिले की दोनों ग्राम पंचायतों के नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव आया था, जिसे मंज...