पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान के हर OBC परिवार तक पहुंचेगी टीम; जानिए क्यों है यह सर्वे इतना खास
जयपुर, जुलाई 9 -- राजस्थान में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) परिवारों का बड़ा सर्वे शुक्रवार (10 जुलाई) से शुरू होने जा रहा है। राज्य ओबीसी आयोग की ओर से 10 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रदेशभर में घर-घर जाकर ऑनलाइन सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा और उसी रिपोर्ट के बाद स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं में ओबीसी आरक्षण का अंतिम निर्धारण होगा। इसके बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनावों की घोषणा करेगा।आयोग ने सरकार को लिखा पत्र, तबादलों से सर्वे प्रभावित होने की आशंका सर्वे शुरू होने से ठीक पहले ओबीसी आयोग ने सरकार को चेतावनी दी है कि कर्मचारियों के तबादलों की वजह से सर्वे का काम प्रभावित हो सकता है। आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में तबादलों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.