बरेली, जनवरी 8 -- ग्राम पंचायत चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे प्रधानों के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगता जा रहा है। बरेली में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। शिकायतों के चलते 10 प्रधानों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं 36 शिकायतें निराधार भी पाई गई हैं। वर्तमान पंचायत का कार्यकाल वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। वैसे तो कार्यकाल संभालने के कुछ समय बाद ही प्रधानों के विरुद्ध शिकायतें आना शुरू हो गई थीं, मगर बीते एक वर्ष में शिकायतों की संख्या बढ़ी है। तकरीबन 80 शिकायतें डीएम कार्यालय को प्राप्त हुई हैं जिनकी गंभीरता से जांच कराई गई। अधिकांश शिकायतें नाली, खड़ंजा, सीसी रोड आदि के निर्माण में घोटाले से जुड़ी रही। बिना काम कराए पैसा निकालना। अपने करीबियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना, एक ही काम के लिए अलग-अलग मद से पैसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.