अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी की नगर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में बैठक हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनाव की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की गई और समय से चुनाव कराने की मांग की गई। प्रधानों ने समय से चुनाव न कराने पर कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानों नक निर्णय लिया है कि समय से पंचायत चुनाव कराना सरकार एवं चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, क्योंकि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश समय पर चुनाव नहीं हो पाते हैं तो सरकार को प्रधानों का कार्यकाल कम से कम एक वर्ष के लिए बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकाल बढ़ाने में कोई संवैधानिक बाधा आती है तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.