एटा, अप्रैल 13 -- पंचायत चुनाव समय से कराने के लिए अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने सोमवार को प्रदेशध्यक्ष संतोष यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रेमरंजन और एमएलसी आशीष यादव आशू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्याकाल समाप्त होने जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों का गहन विश्लेषण यह संकेत करता है कि निर्धारित समयावधि में पंचायत चुनाव सम्पन्न होना सम्भव नहीं है। ऐसी स्थिति में यदि निर्वाचित पंचायतों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन होगा। ग्राम प्रधान सीधे जनता से जुड़े जनप्रतिनिधि होते हैं तथा अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हैं। यह भी पढ़ें- प्रधान संघ ने सौंपा ज्ञापन, कार्यकाल बढ़ाने की मांग पदाधिकारियों ने मांग की है कि देश के अन्य राज्य मध्...