महाराजगंज, जनवरी 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए सर्वे के बाद जिले में सात लाख 93 हजार 464 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। अपर जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने के लिए डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश बीएलओ को दिया है। सत्यापन के बाद मतदाताओं की अंतिम सूची अब 28 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। इसी सूची के आधार पर पंचायत चुनाव में मतदाता होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में होना है। इसके लिए जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चला। इसमें तीन लाख नौ हजार 955 नए मतदाता बने हैं। वहीं दो लाख 24 हजार 580 मतदाताओं का नाम काटा गया है। इस प्रकार पांच वर्ष में कुल 85 हजार 375 मतदाता बढ़े हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.