बरेली, मई 11 -- शीशगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के टांडा छंगा गांव में पंचायत चुनाव में वोट न देने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बन्नो पत्नी जहूर हसन ने पुलिस को बताया गत मंगलवार को उनके देवर अमीर हसन खां मस्जिद जा रहे थे। तभी गांव के अकील अहमद ने उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया। अकील ने कहा प्रधान के चुनाव में वोट न देने पर उसके भाई जहूर हसन और अमीर अली खान को 307 के केस में फंसा देगा।महिला ने पुलिस को बताया आरोपी ने उनके देवर को जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपी अकील अहमद पर लगभग 22 मुकदमे दर्ज हैं। वह हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा में अपील पर छूटकर आया हुआ है। महिला और उसके परिजनों को जान माल का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुम...