गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावे-आपत्तियों के दौर के अंतिम दिन मंगलवार तक 35 हजार से अधिक मतदाता बढ़ाने के आवेदन प्राप्त हो गए। अंतिम दिन नाम जोड़ने, संसोधन एवं विलोपन के अधिक आवेदन प्राप्त हुए। यहीं कारण है कि खबर में दिए जा रहे आंकड़ों से कुछ मतदाता बढ़ने अंतिम मतदाता सूची में बढ़ेंगे, क्योंकि मंगलवार देर रात तक निर्वाचन विभाग में शत प्रतिशत आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके थे। हालांकि, अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बावजूद भी नए मतदाताओं का नाम दर्ज कराने का अवसर प्राप्त होगा। जिले के 20 ब्लॉकों में 36, 850 नए मतदाता बनाने के आवेदन प्राप्त हुए, जबकि अंतिम दिन 19241 आवेदन जमा किए गए। इसी प्रकार 1792 आवेदन नाम काटने के प्राप्त हुए हैं, वहीं 6157 आवेदन संसोधन के प्राप्त हुए हैं। ओवदनों पत्रों की जा...